मानव जीवन के सिद्धांत नियम
1 अनाज का लंबे समय तक भंडारण नहीं कर सकते हैं क्योंकि ज्यादा समय तक भंडारण करने पर अनाज में कीड़े पड़ जाते हैं,
2 मृत्यु होने पर मृत शरीर को एक दो दिन से से ज्यादा घर में नहीं रख सकते हैं क्योंकि कई लोग अपने निकटतम प्रियजन की मौत होने पर उसे दाह संस्कार नहीं करते अगर मृत शरीर दुर्गन्ध नहीं देता तो,
3 रोटी, पान, घोड़ा,पानी यदि एक स्थान से बदल नहीं जाए तो बिगड़ जाते हैं,जल जाते, या सड़ जाते हैं,
4 मानव जीवन का जन्म लेते समय वापिस जाने का टिकट बुक हो जाता है लेकिन वापिस कब होगा डेट फिक्स मालूम नहीं होती है ,
5 मानव ने मंगल ग्रह कि खोज कर लिया है लेकिन खुद के जीवन में मंगल की खोज नहीं कर पाए,
6 मानव अपने सुख सुविधा, एसो आराम के लिए, गरीब आदमी का हक खा रहा है,
7 मानव झूठे दिखावे के लिए , ऐसे ऐसे कर्म करने लगा है जिसकी कोई माफी नहीं दी जा सकती है,
8 मानव देह अच्छा कर्म करने के लिए मिली थी लेकिन लोग बाग अपने परिवार के सदस्यों का, गांव का बुरा करने के लिए तुले हुए हैं,
9 मानव पद, पैसा ,पावर पाकर घमंड करने लग जाता है
भूल जाता है कि में धरती का मेहमान हूं मालिक नहीं,, #🌸 सत्य वचन #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #❤️जीवन की सीख #🌷शुभ रविवार #😍 मेरा प्यारा गांव