#🌚होली पर लगेगा साल का सबसे लंबा ग्रहण🌑
_*🍁 होली पर चंद्र ग्रहण 🍁*_
_3 मार्च को होली के दिन वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह वर्ष का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होने वाला है।_
_हिंदू पंचांग के अनुसार, 3 मार्च को दोपहर से शाम तक चंद्र ग्रहण रहेगा। उसके बाद रात के समय होलिका दहन किया जाएगा। जबकि 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। यह चंद्र ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लगने वाला है। चूंकि यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी लागू होने वाला है। आइए जानते हैं कि भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा।_
_*चंद्र ग्रहण का समय,:-*_
_भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी।_
_*कितने बजे शुरू हो जाएगा सूतक काल?*_
_चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। अर्थात इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से आरंभ हो जाएगा।_
_*सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए?*_
_सूतक काल में पूजा-अर्चना, मूर्तियों को छूना, नए कामों की शुरुआत और किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं। इसके अतिरिक्त, सूतक काल में भोजन पकाना या ग्रहण करना, यात्रा करना और संवेदनशील लोगों का घर से बाहर जाना भी निषिद्ध माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों, बच्चों और रोगी-पीड़ित व्यक्तियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।_
_*कब करें पूजा पाठ:-*_
_ग्रहण समाप्त होने के पश्चात घर की साफ सफाई कर अथवा पूरे घर मे गंगाजल छिड़कर कर स्वंय स्नान कर घर की और अपनी शुद्धि कर आप अपना नित्य कर्म पूजा पाठ इत्यादि कर सकते हैं, होलिका दहन भी 7 बजे के बाद ही किया जाएगा। और अन्य भी यदि आपके यहां होली पूर्णिमा पर पूजन इत्यादि हो तो वह शुद्धि के उपरांत ही करें।_
_*भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?*_
_यह चंद्र ग्रहण देश के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। विशेष रूप से बंगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश में इसे देखा जा सकेगा। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में भी ग्रहण दिखाई देगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान में आंशिक तौर पर चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।_
_इसके अलावा, यह चंद्र ग्रहण भारत के बाहर भी कई देशों और महाद्वीपों में देखा जा सकता है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक और ईरान समेत लगभग पूरे एशिया में इसका दृश्य दिखाई देने वाला है। साथ ही, यह चंद्र ग्रहण ग्रहण न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका और रूस जैसे देशों में भी दिखाई देगा।_
_*🍁 जय श्री राधे कृष्ण 🍁*_