#🇮🇳 देशभक्ति गणतंत्र
आओ बनाए ऐसा गणतंत्र ,
जिसमे सभी लोग हो स्वतंत्र ।
एकता का उदाहरण हो ये गणतंत्र ,
जहाॅ सभी मिलकर चलाए लोकतंत्र ।
जहाॅ मिलकर सभी का एक एक मत,
एक अच्छे सु शासन को मिले बहुमत
भले हो सबका अपना अलग अलग मत,
पर देश भक्ति मे हो सभी का एकमत।
धर्म के नाम पर भले हो अलग-अलग लिबास,
मगर सबके साथ ही हो सबका विकास।
भाषा और संस्कृति का कही भी हो निवास,
मगर अनेकता मे एकता पर सबका हो विश्वास ।
आओ इस गणतंत्र को कुछ खास बनाए,
सभी मिलकर आशा का दीप जलाए।
आतंक और भय का अंधेरा दूर भगाए,
सबके दिलों में प्यार का नूर जगाए।
पूजा जोशी
(उदयपुर,राजस्थान)