#@nu तुम बिन मै क्या हूं यह देखने के लिए
किताब, फिल्म, सफ़र, इश्क,
सुबह, शाम, कलम, शब्द
कहां कहां नहीं गया खुद को ढूंढता हुआ मैं..
और इस कश्मकश में हर शाम
कायनात कुछ ज्यादा ही मेहरबान होती है,
सबको अपना अपना मिल जाता है
डुबते सुरज को शाम, चांद को रात,
नदियों को समुंदर, हवाओं को खुश्बू,
और जब मैं खुद को तलाशने निकलता हूं तो
मुझे हमेशा की तरह मिल जाता है
#@nuतुम्हारा ख्याल,
बस फर्क इतना है, सब अपनों के हो जाते हैं और
खुद को तलाशने में नाकाम मैं,
#@nu तुम्हें ही हर जगह पाता हूं मैं.....
#💓ਸਿਰਫ ਤੇਰੇ ਲਈ #👫ਮੈਂ ਤੇ ਓਹ #❤️ ਰੋਮੈਂਟਿਕ ਵੀਡਿਓਜ਼ #💏Best Couple ਸਟੇਟਸ👌 #💞 Cute Couples 💞