Jan-Kranti hindi news bulletin
474 views
16 hours ago
नाबार्ड के महाप्रबंधक अनामिका ने मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल का किया अवलोकन जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़ लोगों को खुब आकर्षित कर रही है मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट की मिथिला पेंटिंग। पूसा/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 मार्च, 2026)। किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन मील चौक, समस्तीपुर के स्टाॅल का अवलोकन करते हुए हस्तकला निर्मित वस्तुओं की सराहना की। उन्होंने कलाकार सौम्या सुमन एवं मनिषा कुमारी से रु-ब-रू हुए। लोगों को मिथिला पेंटिंग युक्त उत्पाद साड़ी, सूट, दुपट्टा, शाॅल, पाग, पर्स, रुमाल, थैला, शर्ट, कुर्ता एवं पेंटिंग की खुब भा रही है। मेला में लोगों को अपनी संस्कृति कला को देखकर खुशी मिल रही है तथा लोगों को मिथिला पेंटिंग खूब आकर्षित कर रही है। मौके पर डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण, संवर्द्धन संस्थान अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के सचिव ललित कुमार, विवेक कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Samastipur news