उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 साल की उम्र में शादी करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया. 50 वर्षीय दुल्हन घर में रखे सोने चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई. जिसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए दुल्हन को ढूंढने की गुहार लगाई है. अगर उसे उसकी दुल्हन नहीं मिली तो वह सड़क पर आ सकता है क्योंकि अब उसके पास घर के सिवा कुछ नहीं है. उधर पुलिस अब दुल्हन की तलाश में जुट गई है.
#📢24 मई के अपडेट्स🎤