Kusum vrm
463 views
7 months ago
लखनऊ में डीएम आवास के पास कार में युवक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उसने पहले कार में खुद को लॉक किया, फिर लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर डीएम आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग पहुंचे। कार का शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। उसकी गोद में रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। बगल की सीट पर 10 कारतूस थे। आनन-फानन में युवक को KGMU ट्रॉमा सेंटर #🌞 Good Morning🌞 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना हजरतगंज के हरिओम मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे हुई। युवक की पहचान 38 साल के ईशान गर्ग के रूप में हुई है। वह राजाजीपुरम थाना क्षेत्र के तालकटोरा इलाके का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार ईशान का कारोबार ठीक नहीं चल रहा था इस वजह से वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था। #उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी ख़बरें