#🪔देवी चंद्रघंटा🙏 ॐ देवी चंद्रघंटायै नमः
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥
इनके मस्तक पर अर्धचंद्र के आकार की स्वर्णिम घंटा जैसी आकृति रहती है, इसलिए इन्हें "चंद्रघंटा" कहते हैं।
माँ का रंग सुनहरा (स्वर्ण समान) है, दस भुजाएँ हैं और हाथों में शस्त्र, कमल व अन्य वस्तुएँ धारण करती हैं।
जगज्जननी माँ दुर्गा की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर माँ चन्द्रघण्टा अपने भक्तों को साहस और शांति प्रदान कर उन्हें सभी संकटों से मुक्त करें, यही प्रार्थना है!
जय माँ चन्द्रघण्टा!