sn vyas
726 views
#वेद #🕉️सनातन धर्म🚩 || चत्वारो वेदाः परिचयः || 🔸🔸🔹🔸🔹🔸🔸 ऋग्वेद का सामान्य परिचय 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸 (१) ऋग्वेद की शाखा :👉 महर्षि पतञ्जलि के अनुसार ऋग्वेद की २१ शाखाएँ हैं, किन्तु पाँच ही शाखाओं के नाम उपलब्ध होते हैं :--- (१) शाकल (२) बाष्कल (३) आश्वलायन (४) शांखायन (५) माण्डूकायन संप्रति केवल शाकल शाखा ही उपलब्ध है ! ऋग्वेद के ब्राह्मण 🔸🔸🔹🔸🔸 (१) ऐतरेय ब्राह्मण (२) शांखायन ब्राह्मण ऋग्वेद के आरण्यक 🔸🔸🔹🔹🔸🔸 (१) ऐतरेय आरण्यक (२) शांखायन आरण्यक ऋग्वेद के उपनिषद 🔸🔸🔹🔹🔸🔸 (१) ऐतरेय उपनिषद् (२) कौषीतकि उपनिषद् ऋग्वेद के देवता 🔸🔸🔹🔸🔸 तिस्र एव देवताः इति नैरुक्ताः ! (१) अग्नि (पृथिवी स्थानीय ) (२) इन्द्र या वायु (अन्तरिक्ष स्थानीय ) (३) सूर्य (द्यु स्थानीय ) ऋग्वेद में बहु प्रयोग छंद 🔸🔸🔹🔸🔹🔸🔸 (१) गायत्री , (२) उष्णिक् (३) अनुष्टुप् , (४) त्रिष्टुप् (५) बृहती, (६) जगती, (७) पंक्ति, ऋग्वेद के मंत्रों के तीन विभाग 🔸🔸🔹🔹🔸🔸🔹🔹 (१) प्रत्यक्षकृत मन्त्र (२) परोक्षकृत मन्त्र (३) आध्यात्मिक मन्त्र ऋग्वेद का विभाजन 🔸🔸🔹🔸🔸 (१) अष्टक क्रम :- ८ अष्टक ६४ अध्याय २००६ वर्ग (२) मण्डलक्रम :- १० मण्डल ८५ अनुवाक १०२८ सूक्त १०५८०---१/४ ▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪ यजुर्वेद का सामान्य परिचय 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸 यजुर्वेद यज्ञ कर्म के लिए उपयोगी ग्रन्थ है । गद्यात्मक भाग के "यजुः" कहा जाता है । यजुुस् की प्रधानता के कारण इसे "यजुर्वेद" कहा जाता है । यजुष् के अन्य अर्थः 🔸🔸🔹🔸🔸 (१.) यजुर्यजतेः (निरुक्त--७.१२) (यज्ञ से सम्बद्ध मन्त्रों को यजुष् कहते हैं ।) (२.) इज्यते अनेनेति यजुः । (जिन मन्त्रों से यज्ञ किया जाता हैं, उन्हें यजुष् कहते हैं ।) (३.) अनियताक्षरावसानो यजुः । (जिन मन्त्रों में पद्यों के तुल्य अक्षर-संख्या निर्धारित नहीं होती है, वे यजुष् हैं ।) (४.) शेषे यजुःशब्दः । (पूर्वमीमांसा--२.१.३७) (पद्यबन्ध और गीति से रहित मन्त्रात्मक रचना को यजुष् कहते हैं ।) (५.) एकप्रयोजनं साकांक्षं पदजातमेकं यजुः । (एक उद्देश्य से कहे हुए साकांक्ष एक पद-समूह को यजुः कहेंगे ।) इस वेद की दो परम्पराएँ हैं 👉 कृष्ण और शुक्ल । शुक्ल यजुर्वेद में शुद्ध रूप में मन्त्र मात्र संकलित है, किन्तु कृष्ण यजुर्वेद में मन्त्रों के साथ ब्राह्मण मिश्रित है । शाखाएँ :- 🔸🔹🔸 महर्षि पतञ्जलि ने महाभाष्य में यजुर्वेद की १०१ शाखाएँ बताई है, किन्तु उपलब्धता कम है । (१) शुक्ल यजुर्वेद :- 🔸🔸🔹🔸🔸 इसकी कुल १६ शाखाएँ बताईं जाती हैं , किन्तु सम्प्रति २ ही शाखाएँ उपलब्ध हैं। (१.) माध्यन्दिन (वाजसनेयी ) शाखा, (२.) काण्व शाखा । माध्यन्दिन-शाखा के मुख्य ऋषि याज्ञवल्क्य हैं । ये मिथिला के निवासी थे । इनके पिता वाजसनि थे, अतः याज्ञवल्क्य वाजसनेय कहलाए । उनके नाम पर इस यजुर्वेद को वाजसनेयी शाखा भी कहते हैं । याज्ञवल्क्य ऋषि ने आदित्य ऋषि से इसे दिन के मध्य भाग में प्राप्त किया था, अतः इसे माध्यन्दिन शाखा कहा गया । इस शाखा का सर्वाधिक प्रचार उत्तर भारत में है । काण्व ऋषि के पिता बोधायन थे । काण्व के गुरु याज्ञवल्क्य ही थे । काण्व-शाखा का सर्वाधिक प्रचार महाराष्ट्र में हैं । (२) कृष्ण यजुर्वेद :- 🔸🔸🔹🔸🔸 इसकी कुल ८५ शाखाएँ बताईं जाती हैं किन्तु सम्प्रति ४ शाखाएँ ही उपलब्ध हैं--- (१.) तैत्तिरीय-संहिता, (२.) मैत्रायणी -संहिता, (३.) कठ-संहिता, (४.) कपिष्ठल-संहिता, शुक्ल और कृष्ण यजुर्वेद में अन्तर 🔸🔸🔹🔹🔸🔸🔹🔹🔸🔸 (१.) शुक्लयजुर्वेद 🔸🔸🔹🔸🔸 (१.) यह आदित्य सम्प्रदाय का प्रतिनिधि ग्रन्थ है । (२.) इसमें यज्ञ में प्रयोग किए जाने वाले मन्त्र है । (३.) यह विशुद्ध है, अर्थात् केवल मन्त्र है, कोई मिश्रण नहीं है । (४.) इस ग्रन्थ की प्राप्ति आदित्य से हुई है । आदित्य शुक्ल होता है, अतः इसका नाम शुक्ल-यदुर्वेद रखा गया । शुद्धता के कारण भी इसे शुक्ल कहा गया है । (५.) इसमें व्याख्या, विवरण और विनियोगात्मक भाग नहीं है, अर्थात् विशुद्ध है । (२.) कृष्णयजुर्वेद 🔸🔸🔹🔸🔸 (१.) यह ब्रह्म-सम्प्रदाय का प्रतिनिधि ग्रन्थ है । (२.) इसमें मन्त्रों के साथ-साथ ब्राह्मण भी मिश्रित है, अतः मिश्रण के कारण कृष्ण कहा गया । (३.) आदित्य के प्रकाश के विपरीत होने से भी इसे कृष्ण कहा गया । (४.) यह अव्यवस्थित है । (५.) इसमें व्याख्या, विवरण और विनियोगात्मक भाग है, अर्थात् विशुद्ध नहीं है, अस्वच्छ है, मिश्रित है । मन्त्र 🔸🔹 (१.) शुक्लयजुर्वेदः- 🔸🔸🔹🔸🔸 शुक्लयजुर्वेद की वाजसनेयी-शाखा में कुल--- ४० अध्याय हैं, १९७५ मन्त्र हैं । वाजयनेयी संहिता में कुल अक्षर २,८८,००० (दो लाख, अट्ठासी हजार) हैं । काण्व-शाखा में भी ४० ही अध्याय हैं, किन्तु मन्त्र २०८६ हैं । अनुवाक-३२८ हैं । (२.) कृष्णयजुर्वेद 🔸🔸🔹🔸🔸 तैत्तिरीय-शाखा में कुल ७ काण्ड हैं, ४४ प्रपाठक हैं, ६३१ अनुवाक हैं । मैत्रायणी-शाखा में कुल ४ काण्ड हैं, ५४ प्रपाठक हैं, ३१४४ मन्त्र हैं । काठक (कठ) संहिता में कुल ५ खण्ड हैं, स्थानक ४० हैं, वचन १३ हैं, ५३ उपखण्ड हैं, ८४३ अनुवाक हैं, ३०२८ मन्त्र हैं । कपिष्ठल अपूर्ण रूप में उपलब्ध है । इसमें ६ अष्टक ही उपलब्ध है , ४८ अध्याय पर समाप्ति है । ब्राह्मण : 🔸🔹🔸 शुक्लयजुर्वेद ------ शतपथ ब्राह्मण कृष्णयजुर्वेद ---- तैत्तिरीय ब्राह्मण , मैत्रायणी, कठ और कपिष्ठल इन चारों संहिताओं में जो ब्राह्मण भाग हैं, वही कृष्णयजुर्वेद के ब्राह्मण है । आरण्यक : 🔸🔹🔸 शुक्लयजुर्वेद---- बृहदारण्यक कृष्णयजुर्वेद---- तैत्तिरीय आरण्यक उपनिषद् : 🔸🔹🔸 शुक्लयजुर्वेद ---- ईशोपनिषद् , बृहदारण्यकोपनिषद् , प्रश्नोपनिषद् । कृष्णयजुर्वेद---- तैत्तिरीय उपनिषद् , महानारायण, मैत्रायणीय, कठोपनिषद्, श्वेताश्वरोपनिषद् । श्रौतसूत्र 🔸🔹🔸 शुक्लयजुर्वेद---कात्यायन (पारस्कर) कृष्णयजुर्वेद----आपस्तम्ब, बोधायन, हिरण्यकेशी (सत्याषाढ), भारद्वाज, वैखानस, वाधुल, मानव, मैत्रायणी, वाराह । गृह्यसूत्र : 🔸🔹🔸 शुक्लयजुर्वेद---कात्यायन (पारस्कर) कृष्णयजुर्वेद----आपस्तम्ब, बोधायन, सत्याषाढ, वैखानस, कठ । धर्मसूत्र : 🔸🔹🔸 शुक्लयजुर्वेद---कोई नहीं । कृष्णयजुर्वेद----वसिष्ठ-सूत्र । शुल्वसूत्र : 🔸🔹🔸 शुक्लयजुर्वेद---कात्यायन । कृष्णयजुर्वेद---बोधायन, आपस्तम्ब, मानव, मैत्रायणी, वाराह और वाधुल । ▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪ सामवेद : सामान्य परिचय : 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸 वैदिक वाङ्मय में सामवेद का स्थान अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है । गीता (१०.२२) में श्रीकृष्ण ने स्वयं के लिए सामवेद कहा है---"वेदानां सामवेदोSस्मि ।" इस वेद का महत्त्व इस बात से अधिक है कि सामवेद को द्यु कहा गया है, जबकि ऋग्वेद को पृथिवी कहा है---"साम वा असौ द्युलोकः, ऋगयम् भूलोकः ।" (ताण्ड्य-ब्राह्मण--४.३.५) सामवेद वेदों का सार है । सारे वेदों का रस या सार सामवेद ही है ---"सर्वेषामं वा एष वेदानां रसो यत् साम ।" (शतपथ---१२.८.३.२३) (गोपथ-ब्राह्मण--२.५.७) सामवेद के लिए गीतियुक्त होना अनिवार्य है---"गीतिषु सामाख्या ।" (पूर्वमीमांसा--२.१.३६) ऋग्वेद और सामवेद का अभिन्न सम्बन्ध हैं । सामवेद के बिना यज्ञ नहीं होता---"नासामा यज्ञो भवति ।" (शतपथ--१.४.१.१) जो पुरुष "साम" को जानता है, वही वेद के रहस्य को जान पाता है---"सामानि यो वेत्ति स वेद तत्त्वम् ।" (बृहद्देवता) "साम" का शाब्दिक अर्थ है---देवों को प्रसन्न करने वाला गान । सामवेद का प्रकाश आदित्य ऋषि के हृदय में हुआ । आचार्य सायण के अनुसार ऋग्वेद के गाए जाने वाले मन्त्रों को "साम" कहते हैं---"ऋच्यध्यूढं साम ।" अर्थात् ऋचाओं पर ही साम आश्रित है । सामवेद उपासना का वेद है । (१.) सामवेद के प्रमुख ऋषि---आदित्य, सामवेद सूर्य है और सामवेद के मन्त्र सूर्य की किरणें हैं---"(आदित्यस्य) अर्चिः सामानि ।" (शतपथ--१०.५.१.५) (२.) सामवेद के गायक ऋत्विज्---उद्गाता, (३.) सामवेद के देवता---आदित्य । सामवेद की उत्पत्ति सूर्य से हुई है । यह सूर्य-पुत्र है । इसमें सूर्य की शक्ति है---"सूर्यात् सामवेदः अजायत ।" (शतपथ---११.५.८.३) (४.) ऋषि व्यास ने सामवेद का अध्ययन कराया---जैमिनि को । जैमिनि ने सामवेद की शिक्षा अपने पुत्र सुमन्तु को, सुमन्तु ने सुन्वान् को और सुन्वान् ने अपने पुत्र सुकर्मा को दी । सामवेद का विस्तार इसी सुकर्मा ऋषि ने की थी । सुकर्मा के दो शिष्य थे---हिरण्यनाभ कौशल्य औ पौष्यञ्जि । हिरण्यनाभ का शिष्य कृत था । कृत ने सामवेद के २४ प्रकार के गान स्वरों का प्रवर्तन किया था । कृत के बहुत से आनुयायी हुए । इनके अनुयायी सामवेदी आचार्यों को "कार्त" कहा जाता है---- "चतुर्विंशतिधा येन प्रोक्ता वै सामसंहिताः । स्मृतास्ते प्राच्यसामानः कार्ता नामेह सामगाः ।" (मत्स्यपुराणः---४९.६७) (५.) शाखाएँ--- ऋषि पतञ्जलि के अनुसार सामवेद की १००० हजार शाखाएँ थीं---"सहस्रवर्त्मा सामवेदः" (महाभाष्य) । सम्प्रति इसकी तीन ही शाखाएँ समुपलब्ध है--- (क) कौथुम, (ख) राणायणीय, (ग) जैमिनीय, कौथुम शाखा के अनुसार सामवेद के दो भाग हैं---(क) पूर्वार्चिक , (२.) उत्तरार्चिक । (क) पूर्वार्चिकः---- इसमें कुल चार काण्ड हैं---(क) आग्नेय, (ख) ऐन्द्र, (ग) पावमान (घ) आरण्य-काण्ड । परिशिष्ट के रूप में १० मन्त्र महानाम्नी आर्चिक हैं । पूर्वार्चिक में ६ प्रपाठक हैं । कुल मन्त्र ६५० हैं । प्रपाठकों में अध्याय है, अध्यायों में खण्ड हैं , जिन्हें "दशति" कहा जाता है, खण्डों में मन्त्र हैं । इसके प्रपाठकों के विभिन्न नाम हैं । जिसमें जिस देवता की प्रधानता है, उसका वही नाम है । जैसे--- (क) प्रथम प्रपाठक का नाम--"आग्नेय-पर्व" हैं, क्योंकि इसमें अग्नि से सम्बद्ध मन्त्र हैं । इसके देवता अग्नि ही है । इसमें कुल ११४ मन्त्र हैं । (ख) द्वितीय से चतुर्थ प्रपाठक का नाम---"ऐन्द्र-पर्व" है, क्योंकि इनमें इन्द्र की स्तुतियाँ की गईं हैं । इसके देवता इन्द्र ही है । इसमें ३५२ मन्त्र हैं । (ग) पञ्चम प्रपाठक का नाम ----"पवमान-पर्व" है, क्योंकि इसमें सोम की स्तुति की गई है । इसके देवता सोम ही है । इसमें कुल ११९ मन्त्र हैं । (घ) षष्ठ प्रपाठक का नाम---"अरण्यपर्व" है, क्योंकि इसमें अरण्यगान के ही मन्त्र है । इसके देवता इन्द्र, अग्नि और सोम हैं । इसमें कुल ५५ मन्त्र हैं । (ङ) महानाम्नी आर्चिक---यह परिशिष्ट हैं । इसके देवता इन्द्र हैं । इसमें कुल १० मन्त्र हैं । इस प्रकार कुल मिलाकर पूर्वार्चिक में ६५० मन्त्र हुए । इसका अभिप्राय यह है कि प्रथम से पञ्चम प्रपाठक तक के मन्त्रों का गान गाँवों में हो सकता है । इसलिए इन्हें "ग्रामगान" कहते हैं । सामगान के चार प्रकार होते हैं 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸 (क) ग्रामगेय गान--इसे "प्रकृतिगान" और "वेयगान" भी कहते हैं । यह ग्राम या सार्वजनिक स्थानों पर गाया जाता था । (ख) आरण्यगान या आरण्यक गेयगान---यह वनों या पवित्र स्थानों पर गाया जाता था । इसे "रहस्यगान" भी कहते हैं । (ग) उहगान---"ऊह" का अर्थ है---विचारपूर्वक विन्यास । यह सोमयाग या विशेष धार्मिक अवसरों पर गाया जाता था । (घ) उह्यगान या रहस्यगान---रहस्यात्मक होने के कारण यह सार्वजनिक स्थानों पर नहीं गाया जाता था । (ख) उत्तरार्चिक---- इसमें कुल २१ अध्याय और ९ प्रपाठक हैं । कुल मन्त्र १२२५ हैं । इसमें कुल ४०० सूक्त हैं । पूर्वार्चिक में ऋचाओं का छन्द देवताओं के अनुसार है, जबकि उत्तरार्चिक में यज्ञों के अनुसार है । पूर्वार्चिक में ६५० मन्त्र है, जबकि उत्तार्चिक में १२२५ मन्त्र हैं । दोनों मिलाकर १८७५ हुए । पूर्वार्चिक के २६७ मन्त्रों की आवृत्ति उत्तरार्चिक में हुई है । १५०४ मन्त्र ऋग्वेद से आगत है । साममवेदस्थ सामगान मन्त्रों के ५ भाग है। 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸 (क) प्रस्ताव---इसका गान "प्रस्तोता" नामक ऋत्विक् करता है । यह "हूँ ओग्नाइ" से प्रारम्भ होता है । (ख) उद्गीथ---इसे साम का प्रधान ऋत्विक् उद्गाता गाता है । यह "ओम्" से प्रारम्भ होता है । (ग) प्रतिहार----इसका गान "प्रतिहर्ता" नामक ऋत्विक् करता है । यह दो मन्त्रों को जोडने वाली कडी है । अन्त में "ओम्" बोला जाता है । (घ) उपद्रव----इसका गान उद्गाता ही करता है । (ङ) निधन----इसका गान तीनों ऋत्विक करते हैं---प्रस्तोता, उद्गाता और प्रतिहर्ता । (६.) सामवेद के कुल मन्त्र----१८७५ हैं । ऋग्वेद से आगत मन्त्र हैं--१७७१ सामवेद के अपने मन्त्र हैं--१०४ = १८७५ ऋग्वेद से संकलित १७७१ मन्त्रों में से भी २६७ मन्त्र पुनरुक्त हैं । सामवेद के अपने १०४ मन्त्रों में से भी ५ मन्त्र पुनरुक्त हैं । इस प्रकार पुनरुक्त मन्त्रों की संख्या २७२ है । सारांशतः 🔸🔹🔸 सामवेद में ऋग्वेदीय मन्त्र १५०४ + पुनरुक्त २६७ कुल हुए= १७७१ सामवेद के अपने मन्त्र--९९ + पुनरुक्त ५, इस प्रकार कुल हुए= १०४ दोनों को मिलाकर कुल मन्त्र हुए--- १७७१ + १०४ = १८७५ सामवेद में ऋग्वेद से लिए गए अधिकांश मन्त्र ऋग्वेद के ८ वें और ९ वें मण्डल के हैं । ८ वें मण्डल से ४५० मन्त्र लिए गए हैं, ९ वें मण्डल से ६४५ मन्त्र लिए गए हैं । १ वें मण्डल से २३७ मन्त्र लिए गए हैं । १० वें मण्डल से ११० मन्त्र लिए गए हैं । सामवेद में कुल अक्षर ४००० * ३६ = १,४४,००० (एक लाख, चौवालीस हजार( हैं । सामवेद के ४५० मन्त्रों का गान नहीं हो सकता , अर्थात् ये गेय नहीं है । कौथुम शाखा में कुल मन्त्र १८७५ हैं, जबकि जैमिनीय शाखा में १६८७ मन्त्र ही है । इस प्रकार जैमिनीय-शाखा में १८८ मन्त्र कम है । जैमिनीय शाखा में गानों के ३६८१ प्रकार हैं, जबकि कौथुमीय में केवल २७२२ ही हैं , अर्थात् जैमिनीय-शाखा में ९५९ गान-प्रकार अधिक हैं । जैमिनीय-शाखा की संहिता, ब्राह्मण, श्रौतसूत्र और गृह्यसूत्र सभी उपलब्ध हैं, किन्तु कौथुमीय के नहीं । ब्राह्मण 🔸🔹🔸 पञ्चविंश (ताण्ड्य) महाब्राह्मण , षड्विंश, सामविधान, आर्षेय, देवताध्याय, वंश, जैमिनीय, तलवकार । आरण्यक कोई नहीं । उपनिषद्---छान्दोग्य, केनोपनिषद् । श्रौतसूत्र---खादिर, लाट्यायन, द्राह्यायण । गृह्यसूत्र----खादिर, गोभिल, गौतम । धर्मसूत्र---गौतम । शुल्वसूत्र कोई नहीं । सामवेद से तीन प्रमुख शिक्षाएँ मिलती हैं 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸 (क) समत्व की भावना जागृत करना । (ख) समन्वय की भावना । पति-पत्नी को एकत्रित करना। समाज को एकत्रित करना । सबको मिलाना । किसी को अलग नहीं करना । (ग) साम प्राण है । जीवन में प्राणशक्ति का बडा महत्त्व है । प्राणी इसी से जीता है । ▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪▪ अथर्ववेद एक सामान्य परिचय : 🔸🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔸 अथर्ववेद का अर्थ--अथर्वों का वेद, वेदों में अन्यतम अथर्ववेद एक महती विशिष्टता से युक्त है । अथर्ववेद का अर्थ---अथर्वों का वेद (ज्ञान), और अङ्गिरों का ज्ञान अर्थात् अभिचार मन्त्रों से सम्बन्धित ज्ञान । (१.) अथर्वन्--- स्थिरता से युक्त योग । निरुक्त (११.१८) के अनुसार "थर्व" धातु से यह शब्द बना है, जिसका अर्थ है---गति या चेष्टा । अतः "अथर्वन्" शब्द का अर्थ है--स्थिरता । इसका अभिप्राय है कि जिस वेद में स्थिरता या चित्तवृत्तियों के निरोधरूपी योग का उपदेश है, वह अथर्वन् वेद है---"अथर्वाणोSथर्वणवन्तः । थर्वतिश्चरतिकर्मा, तत्प्रतिषेधः ।" निरुक्त (११.१८) (२.) गोपथ-ब्राह्मण के अनुसार---समीपस्थ आत्मा को अपने अन्दर देखना या वेद वह जिसमें आत्मा को अपने अन्दर देखने की विद्या का उपदेश हो । प्राचीन काल में अथर्वन् शब्द पुरोहितों का द्योतक था । अन्य नाम 🔸🔹🔸 अथर्वाङ्गिरस्, अाङ्गिरसवेद, ब्रह्मवेद, भृग्वाङ्गिरोवेद, क्षत्रवेद, भैषज्य वेद, छन्दो वेद, महीवेद मुख्य ऋषि---अङ्गिरा, ऋत्विक्---ब्रह्मा प्रजापति ब्रह्म ने इस वेद का ज्ञान सर्वप्रथम अङ्गिरा ऋषि को दिया । शाखाएँ 🔸🔸🔹 ऋषि पतञ्जलि ने महाभाष्य में इस वेद की ९ शाखाएँ बताईं हैं, जिनके नाम इस प्रकार है। (१.) पैप्लाद, (२.) तौद,(स्तौद) (३.) मौद, (४.) शौनकीय, (५.) जाजल, (६.) जलद, (७.) ब्रह्मवद, (८.) देवदर्श, (९.) चारणवैद्य । इनमें से सम्प्रति केवल २ शाखाएँ ही उपलब्ध हैः--शौनकीय और पैप्लाद । शेष मुस्लिम आक्रान्ताओं न नष्ट कर दी । आजकल सम्पूर्ण भारत वर्ष में शौनकीय-शाखा ही प्रचलित है और यही अथर्ववेद है । (१.) शौनकीय-शाखा 🔹🔹🔸🔸🔹🔹 काण्ड---२०, सूक्त---७३०, मन्त्र---५९८७, (२.) पैप्लाद -शाखा यह अपूर्ण है । इसका प्रचलन पतञ्जलि के समय था । उपवेद-अर्थर्वेद 🔹🔹🔸🔹🔹 गोपथ-ब्राह्मण (१.१.१०) में इसके पाँच उपवेदों का वर्णन हुआ है--- सर्पवेद, पिशाचवेद, असुरवेद, इतिहासवेद, पुराणवेद । शतपथ-ब्राह्मण (१३.४.३.९) में भी इन उपवेदों का नाम आया है--- सर्पविद्यावेद, देवजनविद्यावेद, (रक्षोवेद या राक्षसवेद), मायावेद (असुरवेद या जादुविद्यावेद), इतिहासवेद , पुराणवेद ऋषि व्यास ने इसका ज्ञान सुमन्तु को दिया ब्राह्मण👉 गोपथ-ब्राह्मण आरण्यक👉 कोई नहीं उपनिषद्👉 मुण्डकोपनिषद्, माण्डूक्योपनिषद् श्रौतसूत्र👉 वैतान गृह्यसूत्र👉 कौशिक, धर्मसूत्र👉 कोई नहीं । शुल्वसूत्र👉 कोई नहीं । अथर्वा ऋषि महान् वैज्ञानिक थे । उन्होंने इस धरा-धाम पर सर्वप्रथम अग्नि का आविष्कार किया था । उन्होंने अरणि-मन्थन से अग्नि का और जल-मन्थन से जलीय-विद्युत् का आविष्कार किया था--- (१.) "अग्निर्जातो अथर्वणा" (ऋग्वेदः---१०.२१.५) (२.) "अथर्वा त्व प्रथमो निरमन्थदग्ने ।" (यजुर्वेद--११.३२) (३.) अथर्वा ऋषि ने ही उत्खनन के द्वारा पुरीष्य अग्नि (प्राकृतिक गैस अर्थात् Oil and Natural Gas ) का आविष्कार किया था--"पुरीष्योSसि विश्वभरा अथर्वा त्वा प्रथमो निरमन्थदग्ने ।" (यजुर्वेद---११.३२) (4.) आज हम जिस अग्नि के द्वारा यज्ञ करते है, उस अग्नि में सर्वप्रथम अथर्वा ने यज्ञ किया था---"यज्ञैरथर्वा प्रथमः पथस्तते ।" (ऋग्वेदः---१.८३.५) अथर्वा ऋषि अध्यात्मवाद के प्रथम प्रचारक थे । अथर्वा ऋषि का दृष्टिकोण व्यापक था । उन्होंने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया था । अथर्ववेद के सूक्त 🔸🔸🔹🔸🔸 (१.) पृथिवी-सूक्त , अन्य नाम---भूमि-सूक्त (१२.१) कुल ६३ मन्त्र । (२.) ब्रह्मचर्य-सूक्त---(११.५) कुल २६ मन्त्र । (३.) काल-सूक्त --दो सूक्त हैं---११.५३ और ११.५४, कुल मन्त्र १५ (४.) विवाह-सूक्त---पूरा १४ वाँ काण्ड । इसमें २ सूक्त और १३९ मन्त्र हैं । (५.) व्रात्य-सूक्त--- १५ काण्ड के १ से १८ तक के सूक्तों में २३० मन्त्र है, ये सभी व्रात्य सूक्त हैं । (६.) मधुविद्या-सूक्त---९ वें काण्ड के सूक्त १ के २४ मन्त्रों में यह सूक्त है । (७.) ब्रह्मविद्या-सूक्त---अथर्ववेद के अनेक सूक्तों में ब्रह्मविद्या का विस्तृत वर्णन है । वैदिक सभ्यता और संस्कृति के विस्तृत ज्ञान के लिए अथर्ववेद चारों वेदों में सबसे अधिक उपयोगी है । अथर्ववेद सामाजिक और राजनीतिक स्थिति का सबसे सुन्दर चित्रण करता है । अथर्ववेद एक प्रकार का विश्वकोश है । यह सार्वजनीन वेद है । इसमें सभी वर्णों और सभी आश्रमों का विस्तृत वर्णन है । यही एक वेद है जो एक साथ लौकिक और पारलौकिक दोनों क्षेत्रों का वर्णन करता है । साभार~ पं देव शर्मा💐 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸