गुरूआ में प्रशांत किशोर ने किया रोड़ शो।
गुरारू - गुरूवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरूआ विधानसभा क्षेत्र के मथुरापुर बाजार एवं गुरूआ बाजार में रोड़ शो किया। गौरतलब है कि यह रोड़ शो रफिगंज से शुरू होकर मथुरापुर बाजार,गुरूआ बाजार होते हुए करमाइन मोड़ के बाद शेरघाटी की ओर चला गया। इस रोड़ शो में हजारों हजार की संख्या में लोगों ने शिरकत किया। प्रशांत किशोर को देखने की लालसा में लोगों ने मथुरापुर बाजार एवं गुरूआ बाजार सहित सड़कों पर ग्रामीणों का हुजूम घंटों इंतजार करता रहा। गुरूआ विधान सभा क्षेत्र से जनसुराज के प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह अपने दल बल के साथ घटेरा गांव के स्टेट हाइवे 101 पर इंतजार करते रहे। प्रशांत किशोर के आने पर प्रशांत किशोर ने अपने प्रत्याशी को अपने गाड़ी की छत पर चढ़ा लिया। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर के आने से इस क्षेत्र में चुनाव का फीजा बदलता हुआ दिखाई देने लगा है। बिखरी हुई छोटी छोटी जातियां जनसुराज के पक्ष में एकजुट होने लगी है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के द्वारा जो अतिपिछड़ा में सर्वसंपन्न जाति को शामिल करवाया गया है। मेरे द्वारा विधानसभा में इस बेईमानी के विरुद्ध जमकर आवाज उठाया जाएगा और पुनः समीक्षा करवा कर इन सर्वसंपन्न जातियों को अतिपिछड़ों की सूची से अलग करवा जाएगा। इन मूल अतिपिछड़ों के साथ अन्याय हुआ है।यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है।
#गया_की_खबरें .