#🗞️31 अगस्त के अपडेट 🔴 Indore: जहाँ फर्ज़ और इंसानियत दोनों नज़र आए इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक सिग्नल पर VIP काफिला और एम्बुलेंस दोनों को रास्ता दिया गया। खास बात ये रही कि ट्रैफिक पुलिस ने किसी से भेदभाव नहीं किया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जब VIP गाड़ियां गुज़रीं, तो उसी वक्त पीछे से आती एम्बुलेंस को भी तुरंत रास्ता दिया गया। यह नज़ारा देखकर लोग कह रहे हैं – "यही है इंदौर, जहाँ फर्ज़ और इंसानियत दोनों साथ चलते हैं।" सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे इंदौर की ट्रैफिक मैनेजमेंट का बेस्ट उदाहरण बता रहे हैं।