सड़क नहीं बनने से वोट बहिष्कार का निर्णय।
गुरारू - प्रखण्ड क्षेत्र के तिलोरी पंचायत अंतर्गत राणापुर गांव के ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस संबंध में ग्रामीण रंजन यादव, श्रीराम पासवान,मुरली मनोहर जोशी ने बताया कि हमारे गांव से मात्र एक किलो मीटर की दूरी पर स्टेट हाइवे -101गुजरा है, परन्तु आज तक हमारे गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा नहीं गया है।यह सड़क गया शहर के मगध मेडिकल अस्पताल तक जाता है। अगर जुड़ जाता तो ग्रामीणों को सुलभ रूप में बेहतर इलाज प्रदान हो जाता। गांव का मुख्य रास्ता पुर्ण रूप से कच्चा है। बरसात के मौसम में पैदल चलना दुश्वार हो जाता है। ग्रामीणों के बीमार पड़ने पर खटीया पर टांग कर मुख्य सड़क तक मरीज़ों को ले जाना पड़ता है। हमलोग स्थानीय मुखिया, विधायक, सांसद को अपनी समस्या बताते - बताते थक चुके हैं परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं सिर्फ कोरा आश्वासन देते हैं।ऐसी स्थिति में हम गांव के युवाओं ने निर्णय लिया है कि इस लोकतंत्र में यदि हमारी समस्याओं का निराकरण करने वाले कोई नहीं तो हमलोग वोट क्यों दें। अतः हमलोगों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है।
#गया_की_खबरें .