samsul ansari
576 views
3 months ago
जेरुवाडीह प्रीमियर लीग 25 मार्च से,तैयारी जोरों पर ------------------------------------------- प्रथम पुरस्कार 1 लाख व ट्रॉफी,द्वितीय को मिलेंगे ट्रॉफी व 60 हजार ------------------------------------------------- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को इलेक्ट्रिक बाइक ------------------------------------------------ गांडेय.गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेंगाबाद प्रखंड के जरुवाडीह (डाकबंगला) में आगामी 25 मार्च से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट(जेरूवा डीह प्रीमियर लीग) का आयोजन होने जा रहा है.आफताब हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजक कमेटी के अध्यक्ष सरफराज अंसारी,मंजर हुसैन,मुखिया राज कुमार,मुमताज अंसारी,सेंडी खान,शमा अकबर,पवन सिंह समेत कई सक्रिय हैं.बताया कि 25 मार्च से 29 मार्च तक चलनेवाले इस टूर्नामेंट का फाइनल नाइट में होगा.टूर्नामेंट में इंट्री फीस 11 हजार रुपए है.जिसमें विजेता टीम को 1 लाख व ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 60 हजार पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को इलेक्ट्रिक बाइक से पुरस्कृत किया जाएगा.इतना ही नहीं सभी टीम को आयोजक कमेटी द्वारा फ्री में टी शर्ट की व्यवस्था भी की गई है.कमेटी ने इस रोमांचक प्रतियोगिता में क्रिकेट प्रेमियों व खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है.कहा है कि जो भी टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहती है, वे 30% अग्रिम राशि जमा कर अपनी टीम की एंट्री सुनिश्चित कर सकते हैं. #गिरिडीह की खबरें 📰