#SKCREATIVE2018 - Subscrib करे
634 views
6 months ago
*10 दिन, 170 किमी की पदयात्रा: दिल्ली से वृंदावन तक धीरेंद्र शास्त्री की ‘सनातन एकता’ यात्रा शुरू* *गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की पहल प्रमुख उद्देश्य* *नई दिल्ली* बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को दिल्ली के इंदप्रस्थ क्षेत्र से वृंदावन तक 10 दिनों की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा के रास्ते उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन तक पहुंचेगी। 170 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगी। आयोजकों के अनुसार, यात्रा 422 से अधिक क्षेत्रों से गुजरेगी और करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी की संभावना है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से वे लगभग 5 करोड़ लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का लक्ष्य रखते हैं *यात्रा के प्रमुख उद्देश्य*- गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिए जाने की मांग, ब्रज क्षेत्र में मांस व शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का आग्रह, सनातन धर्म की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा.. #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🚩सालासर बालाजी 🙏 #💐🙏जय श्री बाघेश्वर धाम बाला जी की #बाघेश्वर प. धीरेंद्र शास्त्री #🕉️सनातन धर्म🚩