Zoho Mail का नाम ‘Zmail’ कर दो, अरट्टई का भी बदल दो’, यूजर्स क्यों कर रहे मांग?
Zoho Mail और Arattai ऐप की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इनके नाम बदलने की मांग की जा रही है। Zoho Mail का नाम Zmail करने की बात कही गई है।
Zoho Mail, Arattai : भारतीय कंपनी जोहो (Zoho) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसके Zoho Mail मेल और Arattai ऐप सबसे ज्यादा लोकप्रियता बटोर रहे हैं। Zoho Mail को जीमेल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जबकि Arattai ऐप को वॉट्सऐप का प्रतिद्वंदी कहा जाता है। जब से गृह मंत्री अमित शाह ने जोहो मेल पर अपना अकाउंट बनाने की जानकारी शेयर की है, लोग जोहो मेल पर आ रहे हैं। इसी तरह से अरट्टई ऐप को भी खूब इंस्टॉल किया जा रहा है। हालांकि कुछ मांगें इनके नाम बदलने की हो रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा जा रहा है कि ‘Zoho Mail का नाम ‘Zmail’ कर दो, अरट्टई का भी बदल दो’।
सोशल मीडिया पर नाम बदलने की मांग
एनसीआईबी हेडक्वॉर्टर्स नाम के एक एक्स अकाउंट से यह मांग की गई है कि जोहोमेल और अरट्टई का नाम बदला जाना चाहिए। पोस्ट में कहा गया है कि Arattai नाम ग्लोबल मंच पर सरल या आकर्षक नहीं लगता। इसका नाम बदला जाएगा तो ऐप जल्द से जल्द पॉपुलर हो जाएगा। इसी तरह से Zoho Mail का नाम छोटा करके ‘zmail’ करने की मांग भी पोस्ट में की गई है।
#zoho #zoho Arattai #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🎞️आज के वायरल अपडेट्स