꯭💸꯭𝚳꯭͕𝑨𝑵𝑶𝑱 ༤𝑺꯭͕𝑨꯭𝑯𝑶𝑶
531 views
5 months ago
☀️ सूर्य - ग्रहण ☀️* *{21 सितंबर 2025, रविवार}* यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, रविवार को सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगेगा, जो एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा अतः भारत में ग्रहण से संबंधित किसी भी तरह के धार्मिक इत्यादि नियम लागू नहीं होंगे। *▪️सूर्य ग्रहण की तिथि-समय-:* - 21 सितंबर 2025, रात 10:59 बजे से 22 सितंबर 2025 सुबह 3:23 बजे तक। - *अवधि*: लगभग 4 घंटे 24 मिनट। *▪️राशि और नक्षत्र-:* * यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा *▪️कहां-कहां दिखाई देगा-:* * न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, दक्षिणी प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। *▪️भारत में प्रभाव-:* * यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा और यहां पर ग्रहण से संबंधित किसी भी तरह के नियम पालन की आवश्यकता नहीं है। *▪️विश्व स्तरीय प्रभाव-:* * ग्रहण शब्द ही अशुभ अर्थात नकारात्मक प्रभाव वाला माना गया है। ग्रहण चाहे किसी पर भी लगे वह अशुभ ही होता है। इसके परिणाम अच्छे नहीं आते। कुछ दिन पहले चंद्र ग्रहण लगा था और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण होगा, इसके दुष्प्रभाव समस्त विश्व पर ही पड़गे। पृथ्वी पर भूकंप, सुनामी, अतिवृष्टि, अराजकता व युद्ध जैसे हालात होंगे, लोगों में असंतोष बढ़ेगा। प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिलेगी। और कई देशों में बड़ी घटनाएं देखने को मिलेगी। *▪️ज्योतिष अनुसार ग्रहण का प्रभाव-:* * वैसे तो ग्रहण का दुष्प्रभाव सभी राशियों पर कम व ज्यादा जरूर पड़ता है। लेकिन कुछ विशेष राशियां ऐसी होती है जिन पर इनके दुष्प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकते हैं। * यह ग्रहण तुला राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। तो इस राशि में नक्षत्र के लोगों को ग्रहण से संबंधित कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। * यह सूर्य ग्रहण विशेष कर इन कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा सकता जैसे-: वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि पता है यह जातक कुछ सावधानी बरते। बाकी शेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण सामान्य फलदायक है। * जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य ग्रह की दशा अंतर्दशा चल रही है उनके लिए भी यह समय कालखंड सावधानी रखने का है। * जिन लोगों की कुंडली में सूर्य शुभ कारक ग्रह है और आपकी राशि से ग्रहण वाली राशि ३, ६,१०,११भाव में पड़ती है तो आपके लिए यह ग्रहण कुछ पुरुषार्थ- साहस देने वाला और नौकरियों में व व्यापार में अच्छे परिवर्तन कारक साबित हो सकता है। 🕉️ #ଗ୍ରହଣ