सरकार की निति से क्षुब्द मूल अति पिछड़ों ने जनसुराज को किया समर्थन।
गुरारू - शनिवार को गुरारू बाजार स्थित रेखा मैरेज हॉल में गुरूआ विधान सभा क्षेत्र के मूल अति पिछड़ा वर्गों में सम्मिलित जातियों का एक आपात बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में विभिन्न राजनैतिक पार्टी में सम्मिलित नेताओं एवं सैंकड़ों मूल अतिपिछड़ा जातियों के लोगों ने शिरकत किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में मूल अतिपिछड़ों के नेता एवं आयोजक सुजित कुमार ने बताया कि गुरूआ विधानसभा चुनाव में मूल अतिपिछड़ों ने जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह को समर्थन करने का सामुहिक रूप से खुल्लम खुल्ला निर्णय लिया है। कारण पुछे जाने पर बताया कि नीतीश सरकार ने मूल अति पिछड़ा वर्ग में संपन्न जातियों को सम्मिलित कर पिछले दस वर्षों से हमारे हक का हकमारी करवाया जा रहा है।हमलोग पिछले दस सालों से चुप इसलिए थे कि हमारे पास विकल्प नहीं था। साथ ही साथ गुरूआ के भाजपा उम्मीदवार द्वारा भी मिडिया में यह बयान दिया गया है कि मेरे द्वारा हीं संपन्न जाति को अति पिछड़ा में सम्मिलित करवाया गया है ऐसे स्थिति में हमारे समाज के हकमारी करने वाले व्यक्ति को कैसे वोट दिया जा सकता है। वहीं कई मूल अति पिछड़ा समाज के भाजपा नेता ने बताया कि गुरूआ विधानसभा में भाजपा द्वारा भेजा गया प्रत्याशी धर्म विरोधी हैं। इनके द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध विभिन्न कार्यक्रमों में दिया गया भाषण का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आज जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी हीं ऐसे नेता हैं जो कहते हैं कि यदि मेरे द्वारा भी अगर ग़लत प्रत्याशी को टिकट दिया गया है तो उसे भी हरायें।अच्छे और सच्चे व्यक्ति को चुनकर भेजे। उनके द्वारा राजनीति में सूचिता और स्वच्छता लाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका हमलोग समर्थन करते हैं। इस बैठक में जनसुराज प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह उपस्थित रहे। वहीं संजीव श्याम सिंह ने कहा कि यदि हमारी सरकार बनती है तो संपन्न जातियों को अति पिछड़ा वर्ग से बाहर किया जाएगा।
#गया_की_खबरें