samsul ansari
420 views
3 months ago
अबुआ सरकार पंचायत में जाकर जनता की समस्याओं के निदान को कटिबद्ध : कल्पना -------------------------------------------- गांडेय के चार पंचायतों में पहुंची विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ---------------------------------------------- राज्यसभा सदस्य डॉ.सरफराज अहमद, डीसी, एसपी,सीएस भी रहे मौजूद -------------------------------------------- सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत चार पंचायतों में आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन ---------------------------------------------- गांडेय.आपकी अबुआ सरकार आपके आवेदनों को लेकर आपकी समस्याओं के निष्पादन करने का काम कर रही है.सेवा ही अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत एक सप्ताह तक गांव पंचायत में ही काम हो रहा है और समस्याओं का समाधान हो रहा है.उक्त बातें विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कही.वे सोमवार को गांडेय प्रखंड के कुंडलवादह, बदगुंदा,पर्वतपुर एवं अहिल्यापुर में आयोजित शिविर को संबोधित कर रही थी.उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में अबुआ सरकार ही आम जन तक पहुंच कर जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम रही है.कहा कि हम सब मिलकर ही झारखंड को विकास की ओर अग्रसर कर सकते है.मौके पर डीसी रामनिवास यादव एवं राज्य सभा सदस्य डॉ.सरफराज अहमद ने भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभ के लिए अपील की.इसके पूर्व पंचायतों में दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया गया.इसके उपरांत विधायक व सांसद ने स्टॉल का भी अवलोकन किया.इस क्रम में आय, जाति, आवास, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया.मौके पर एसपी डॉ.विमल कुमार,एसडीपीओ जीतवाहन उरांव,डीडीसी स्मृता कुमारी,डीएसओ गुलाम समदानी, अपर समाहर्ता विजय कुमार बिरूवा, बीडीओ निसात अंजुम,सीओ मो.हुसैन,मुखिया मो.कादिर, खुर्शीदा बीबी,प्रमिला देवी,पंचम देवी, झामुमो जिला सचिव महालाल सोरेन, फरदीन इम्तियाज अहमद,हिंगामुनि मुर्मू, मो.रिजवान, मो.शब्बीर,चांदमल मरांडी,परवेज आलम,मो.आलम, मो.मकसूद, पिंटू हाजरा,उपेंद्र वर्मा, मो.मकबूल,मो.नसीम, समेत सभी विभागों के अधिकारी,कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे. #गिरिडीह की खबरें 📰