"ताकि तुम्हारा चाल-चलन प्रभु के योग्य हो, और वह सब प्रकार से प्रसन्न हो, और तुम में हर प्रकार के भले कामों का फल लगे, और परमेश्वर की पहिचान में बढ़ते जाओ।"
🙏 कुलुस्सियों 1:10 🙏
प्रभु चाहता है कि हमारा जीवन ऐसा हो जो उसे महिमा दे। जब हम उसके मार्ग पर चलते हैं, भले काम करते हैं और उसकी इच्छा को मानते हैं, तब हमारा जीवन फलवन्त होता है। हर दिन परमेश्वर के और निकट आने तथा उसकी पहचान में बढ़ने का प्रयास करें। 🌱✨
❤️ प्रार्थना:
"हे प्रभु, मेरी सहायता कर कि मैं ऐसा जीवन जीऊँ जो आपको प्रसन्न करे, और मेरे द्वारा आपके प्रेम और महिमा प्रकट हो। आमीन।"
#✝यीशु वचन #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #Bible Study