☯️🕉️🌳🌻🛕🌞🛕🌹🌳🕉️☯️
*_!! प्रातः कालीन वंदन !!_*
*_ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ_*
*_ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥_*
*_ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्॥_*
*_ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते। अनुकम्पयेमां भक्त्या गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तु ते॥_*
*_ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्रः शनिराहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे मम सुप्रभातम्॥_*
*_!! ༺꧁ प्रभात पुष्प ꧂༻ !!_*
*_☝🏻मित्रों, चढ़ावा चढ़ाने की सबसे अच्छी जगह "ग़रीब का घर है" और चादर चढ़ाने की सबसे अच्छी जगह "गरीब की बेटी का सिर है"—यह कथन हमें दान की सच्ची आत्मा पर पुनर्विचार करने को विवश करता है। अक्सर हम धार्मिक या सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए मंदिरों, मठों या भव्य आयोजनों में दान करते हैं, परन्तु वास्तविक आवश्यकता तो उन चुपचाप संघर्षरत घरों में होती है, "जहाँ भूख और लाज दोनों एक साथ दस्तक देते हैं।" एक गरीब बेटी के सिर पर ओढ़ाई गई चादर केवल वस्त्र नहीं, "बल्कि उसकी अस्मिता, सुरक्षा और भविष्य के सपनों की नींव बन जाती है।" इसलिए सच्चा चढ़ावा वही है जो दीन की देह पर, उसके आँगन में उतरकर मानवीय गरिमा को पुनर्स्थापित करे—क्योंकि ईश्वर वहाँ नहीं रहता जहाँ थाल सजे हों, "बल्कि वहाँ जहाँ एक अभावग्रस्त जीवन में रत्ती भर सुख पहुँचाया जाए। " 👌🏻_*
*_🙏🏻रविवार की इस पवित्र प्रभात बेला में, मेरा स्नेहपूर्ण नमन आप सभी को। ईश्वर से यही विनम्र प्रार्थना है कि "वह आपको अक्षय आरोग्य, धन-संपदा और अपरिमित ऊर्जा प्रदान करें।" सुरेन्द्र अरोड़ा की ओर से आप सबके लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ। आपके उत्तम स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति की असीमित दुआओं के साथ, मैं आप सब मित्रों को सुमंगलम स्नेहिल भोर-वंदन अर्पित करता हूँ। आप एवं आपके समस्त पारिवारजनों को अक्षय तृतीय, भगवान परशुराम जन्मोत्सव, त्रेता युग दिवस तथा विश्व लीवर दिवस की ढेरों बधाइयां और हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी विनम्र कामना है कि भगवान भास्कर जी का स्नेह-सिक्त आशीर्वाद आप सब पर सदा बरसता रहे। मस्त रहें, व्यस्त रहें, स्वस्थ रहें, और सभी पाप-कर्मों से सदा दूर रहें। "प्रकृति के प्रति सदैव अहसानमंद और शुक्रगुजार रहे।🙏🏻_*
*_!! ┈┉❀꧁ Զเधॆ Զเधॆ ꧂❀┉┈ !!_*
☯️🕉️🌴🌾🌈☀️🌈💐🌴🕉️☯️ #🌞 Good Morning🌞