Sanjeev Paliwal on Instagram: "तुम्हें प्रेम नहीं करना चाहिए ऐसी स्त्री से जो बाहर से शांत, पर भीतर से तूफ़ानों से घिरी हो जिसकी आँखों में ठहरी हुई नमी किसी अधूरी दास्तान की गवाही देती हो उसकी मुस्कान के पीछे एक लंबी, गहरी चुप्पी छिपी रहती हो जिसने हर हँसी से पहले अपने आँसुओं को रोका हो। तुम्हें प्रेम नहीं करना चाहिए ऐसी स्त्री से क्योंकि अगर उसने तुम्हें चाह लिया, उसकी चाहत साधारण नहीं रहेगी तुम्हें अपना संपूर्ण आकाश बना लेगी, और खुद एक नक्षत्र की तरह तुम्हारी परिक्रमा करती रहेगी वो अपनी टूटी किरचियों को तुम्हारे स्पर्श से जोड़ने लगेगी, हर अधूरी दुआ में तुम्हारा नाम बुन देगी, तुम्हारे हर शब्द में एक ब्रह्मांड खोज लेगी। वो तुम्हें सिर्फ चाहेगी नहीं वो तुम्हें जीने लगेगी, तुम्हारे मौन में भी संवाद सुनेगी तुमसे दूर होकर भी तुम्हारे पास होने का भ्रम पाल लेगी। वो भूल जाएगी सब कुछ अपने ज़ख्मों की सभी वजह को और तुम्हें अपना मरहम मान लेगी तुम उसकी अँधेरी दुनिया के सूरज बन जाओगे वह रौशनी से जगमगा उठेगी अगर तुमने, उस प्रेम की गहराई को न समझा उसके समर्पण की भाषा न पढ़ सके, तो याद रखना इस संसार में तुमसे बड़ा अभागा कोई नहीं!! ..... सदफ इक़बाल"
94K likes, 2,567 comments - paliwal.sanjeev on May 5, 2026: "तुम्हें प्रेम नहीं करना चाहिए
ऐसी स्त्री से
जो बाहर से शांत,
पर भीतर से तूफ़ानों से घिरी हो
जिसकी आँखों में ठहरी हुई नमी
किसी अधूरी दास्तान की गवाही देती हो
उसकी मुस्कान के पीछे
एक लंबी, गहरी चुप्पी छिपी रहती हो
जिसने हर हँसी से पहले
अपने आँसुओं को रोका हो।
तुम्हें प्रेम नहीं करना चाहिए ऐसी स्त्री से
क्योंकि अगर उसने तुम्हें चाह लिया,
उसकी चाहत साधारण नहीं रहेगी
तुम्हें अपना संपूर्ण आकाश बना लेगी,
और खुद एक नक्षत्र की तरह
तुम्हारी परिक्रमा करती रहेगी
वो अपनी टूटी किरचियों को
तुम्हारे स्पर्श से जोड़ने लगेगी,
हर अधूरी दुआ में
तुम्हारा नाम बुन देगी,
तुम्हारे हर शब्द में
एक ब्रह्मांड खोज लेगी।
वो तुम्हें सिर्फ चाहेगी नहीं
वो तुम्हें जीने लगेगी,
तुम्हारे मौन में भी संवाद सुनेग