#AdityaDhar और #RanveerSingh की जोड़ी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, अब एक बार फिर दोनों एकसाथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर आदित्य धर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। बताया जाता है कि 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर के पास एक नया स्टोरी आइडिया है, जिसे वह अब बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए अभी कास्टिंग चल रही है, लेकिन चर्चा है कि इसमें रणवीर सिंह का नाम सबसे ऊपर है।
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद से ही हर किसी की नजर रणवीर सिंह की अगली फिल्म पर है। आदित्य धर के साथ इस नई फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम ऐसे समय में आया है, जब वह लगातार 'डॉन 3' छोड़ने को लेकर चर्चा में हैं।
#📸High Contrast Photography😎 #📖जीवन का लक्ष्य🤔