कॉमेडी किंग #sunilgrover लोगों को हंसाने में माहिर हैं। वो अपनी मिमिक्री के लिए भी खूब जाने जाते हैं और कई बार तो वो उस किरदार में इस कदर डूब जाते हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सुनील ग्रोवर ने इस बार इंटरनैशनल किरदार की ओर छलांग लगाई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें सुनील ग्रोवर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नकल करते दिख रहे हैं।
इस हुलिया में सुनील ग्रोवर को पहचान पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन दिख रहा है। इस ऐड में डोनाल्ड ट्रंप की तरह एक्सप्रेशंस देते हुए और उनकी तरह ही आवाज निकालते हुए दिख रहे हैं सुनील ग्रोवर। कॉमेडियन ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसपर उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं।
सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को देखकर अर्चना पूरन सिंह ने भी रिएक्ट किया है और लिखा है, 'OMG, कुछ ऐसा है जो तुम नहीं कर सकते सुनील ग्रोवर?' वहीं तमाम लोगों ने उनकी एक्टिंग और मिमिक्री की भर भरकर तारीफ की है। वहीं कुछ ने कहा है- ये इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रम्प कम और कादर खान ज्यादा लग रहे हैं।
#📸High Contrast Photography😎 #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #📗प्रेरक पुस्तकें📘 #✍मेरे पसंदीदा लेखक