💔 जबलपुर के बरगी डैम पर नर्मदा की गोद में एक दर्दनाक हादसा...
कल शाम की खुशगवार सैर अचानक मौत की सज़ा बन गई। पर्यटन विभाग का क्रूज तेज़ आंधी और ऊंची लहरों के थपेड़ों में पलट गया।
उस भीड़ में एक मां अपने 4 साल के बेटे को सीने से चिपकाए हुए थी। जब डाइवर्स ने उन्हें निकाला, तो दोनों का आलिंगन आज भी टूटा नहीं था। मां ने आखिरी सांस तक अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की... लेकिन नियति कुछ और ही थी।
9 शव बरामद, 24 लोगों को बचाया गया, अभी भी 9 लापता।
एक परिवार दिल्ली से आया था — पिता और बेटी बच गए, लेकिन मां और बेटा हमेशा के लिए नर्मदा में समा गए।
यह तस्वीर देखकर आंखें नम हो जाना स्वाभाविक है। मां-बेटे का वो अंतिम आलिंगन हमें याद दिलाता है कि जीवन कितना अनिश्चित है।
प्रार्थना है — लापता लोगों को सुरक्षित मिल जाए
#news । ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दर्द को सहने की शक्ति दे।
😢😢😢😢😢