Dewang
2.3K views
10 hours ago
खून-पसीने की कमाई पर डाका! सिग्नल लाल होते ही गरीब के नायरलों पर टुट पडी महिलाएं... रेड लाइट पर एक गरीब की नारियल से भरी गाड़ी जैसे ही रुकी... पीछे खड़ी लग्जरी गाड़ियों से उतरीं ये तथाकथित 'सभ्य' महिलाएं उस पर भूखे भेड़ियों की तरह टूट पड़ीं! गरीब चिल्लाता रहा, मना करता रहा, लेकिन महंगी गाड़ियों और महंगे कपड़ों के पीछे छिपी इनकी कंगाली देखिए—एक-एक कर गरीब के नारियल चुराकर अपनी गाड़ियों में भरती रहीं और रफूचक्कर हो गईं! लाखों-करोड़ों की गाड़ियों में घूमने वाली इन मैडम्स के पास क्या चंद रुपयों के नारियल खरीदने के पैसे नहीं थे? चंद रुपयों के मुफ्त के नारियल खाकर शौक तो पूरा हो जाएगा मैडम... लेकिन किसी गरीब की खून-पसीने की कमाई को इस तरह सरेआम लूटकर, आत्मा को सुकून कभी नहीं मिलेगा! अमीरी पैसों से नहीं, दिल और नीयत से होती है, और इस वीडियो ने साबित कर दिया कि बड़ी गाड़ी में बैठने वाला हर इंसान बड़ा नहीं होता। इस शर्मनाक हरकत पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और इसे इतना शेयर करें कि ये 'हाई-क्लास चोरनियां' बेनकाब हो सकें! #Shameful #ViralVideo #SocialJustice #GareebKiKamaai #StopStealing #HumanityDied #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #👩‍🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #🌐 राष्ट्रीय अपडेट