Ambala Media:"
हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए अंबाला टीम का चयन 21 अप्रैल को
अंबाला: आगामी 8 से 10 मई तक रोहतक में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए अंबाला जिला की लड़कों एवं लड़कियों की टीम का चयन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे राजीव गांधी खेल परिसर, सेक्टर-10, अंबाला में आयोजित की जाएगी। इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जो भी खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं, उनका जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद होना अनिवार्य है। सभी प्रतिभागी अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र अवश्य लेकर आएं।
सचिव इंद्रजीत सिंह ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस चयन प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है।
#Ambala Media ##radha soami Ambala #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #I ❤️️ इंडियन आर्मी 🇮🇳