पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों के बीच मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, बंगाल की मतदाता सूची से लगभग 90 लाख नाम हटाए गए हैं। इनमें से 63 लाख नाम 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम सूची से हटाए गए, जबकि करीब 27 लाख नाम न्यायनिर्णय प्रक्रिया के बाद हटाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केवल उन्हीं मामलों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जिन्हें न्यायिक अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। जो मामले अभी अपीलीय न्यायाधिकरण में लंबित हैं, उन्हें इस चुनाव में शामिल नहीं किया जाएगा। इन्हें अगले चुनाव में मंजूरी मिल सकती है। लगभग 45% नाम हटाए गए हैं और 55% नाम न्यायनिर्णय सूची से मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।
#📢बंगाल: वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम हटे 😲