उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गांव का एक व्यक्ति बंदरों की समस्या को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि बंदरों ने उसकी बुजुर्ग मां को घायल कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और कई टांके लगाने पड़े। पीड़ित ने पहले भी डीएफओ को शिकायत देने की बात कही। हालांकि डीएम शिकायत सुनने के बजाय मोबाइल चलाते नजर आए। इसके बाद लोगों ने प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी जताई। सोशल मीडिया यूजर्स ने अफसर के व्यवहार को असंवेदनशील बताया|
#news #viral #update