पाकिस्तान के लक्की मरवत में बड़ा IED धमाका: पुलिस काफिले को बनाया निशाना, कई लोगों की मौत
पाकिस्तान के लक्की मरवत (Lakki Marwat) जिले में मंगलवार को बड़ा बम धमाका हुआ. जानकारी के मुताबिक, सराय नौरंग बाजार इलाके में हुए इस IED विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 3 आम नागरिक शामिल हैं. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, धमाका उस समय हुआ जब पुलिस का एक काफिला इलाके से गुजर रहा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर विस्फोट किया. आशंका जताई जा रही है कि यह आत्मघाती हमला हो सकता है, हालांकि अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. धमाका बेहद तेज था, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. विस्फोट के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीमों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद कई दुकानों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
#💣भीषण बम धमाके में 9 लोगों की मौत 😢 #🧐12 मई के अपडेट 📢 #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट