The Nigam News
4.4K views
2 days ago
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। 12 मई 2026 को पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी की आशंकाओं के बाद NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि परीक्षा के 120 से अधिक सवाल लीक पेपर से मेल खाते पाए गए हैं, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब CBI जांच शुरू कर दी गई है। वहीं राजस्थान में SIT टीम भी लगातार जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान नासिक कनेक्शन सामने आने के बाद कई राज्यों में छापेमारी की गई और अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इस घटना के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। छात्र निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई #thenigamnews #ViralNews #neetexam #paperleak #NTA #🌞 Good Morning🌞