वरुथिनी शब्द संस्कृत के वरुथिन से बना है, जिसका अर्थ है रक्षा करने वाला या कवच. मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु हर संकट से भक्त की रक्षा करते हैं. इस एकादशी का फल दस हजार वर्षों तक तपस्या करने के समान माना गया है. मान्यता है कि इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु के वराह अवतार की आराधना करने से न केवल दुखों का नाश होता है, बल्कि व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति भी होती है. इस दिन अन्न और जल का दान करना कन्यादान के समान पुण्यकारी माना गया है. जरूरतमंदों को खरबूजा या शीतल जल पिलाना भी इस मौसम में अत्यंत शुभ फलदायी होता है...
वरुथिनी एकादशी को 'सौभाग्य' प्रदान करने वाली एकादशी माना जाता है। मान्यता है कि यह उपवास दरिद्रता को दूर करता है, सौभाग्य लाता है और अंत में मोक्ष प्रदान करता है। यह व्रत राजा मानधाता को भी स्वर्गलोक दिलाने वाला माना गया है।
#📿एकादशी🪔🙏 #🙏 भगवान विष्णु #🔱हर हर महादेव #📜 Whatsapp स्टेटस #🙏रोजाना भक्ति स्टेट्स