👑Ranjeet Singh Sehgal👑
757 views
5 days ago
भजन संहिता 97 1यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; और द्वीप जो बहुतेरे हैं, वह भी आनन्द करें! 2बादल और अन्धकार उसके चारों ओर हैं; उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय है। 3उसके आगे आगे आग चलती हुई उसके द्रोहियों को चारों ओर भस्म करती है। 4उसकी बिजलियों से जगत प्रकाशित हुआ, पृथ्वी देखकर थरथरा गई है! 5पहाड़ यहोवा के साम्हने, मोम की नाईं पिघल गए, अर्थात सारी पृथ्वी के परमेश्वर के साम्हने॥ 6आकाश ने उसके धर्म की साक्षी दी; और देश देश के सब लोगों ने उसकी महिमा देखी है #✝यीशु वचन #✝ ईसा मसीह