"तेरी जुल्फों से,"
मेरी तुझसे शिकायतें, गिले-शिकवे और तकरार एक तरफ, तेरी मृदुभाषा से पिघलूँ मैं, वह वाणी की मिठास एक तरफ। मेरे तुझे देखने के अनगिनत बहाने और प्रयास एक तरफ, जाते-जाते मुड़कर देखने की तेरी मासूम अदा एक तरफ।
#🌹प्रेमरंग #🥰Romantic लव्ह स्टेटस 💝 #💝 लव्ह मोशन व्हिडिओ #💖रोमॅन्टीक Love #❤️I Love You
तुझे रूबरू मिलने की मेरी कोशिश और व्याकुलता एक तरफ,
तेरा मिलने न आकर, बस एक प्रेम-पत्र लिखना एक तरफ। ओ सावन की बारिश, ओ झरने, ओ ठंडी हवा एक तरफ,
तेरी जुल्फों से मेरे मुखड़े पर झटकी वो पानी की बूंदें एक तरफ।"
मिलकर कुछ वक्त बाद तेरा मुस्कुराकर विदा लेना एक तरफ, अलविदा के बाद मेरा तन्हाई में वही थम सा जाना एक तरफ।"
अमोल हरिदास.