मध्य प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों के टुकड़े 20–25 फीट दूर तक जा गिरे। हादसे में 8–10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कलेक्टर ने फिलहाल दो मौतों की पुष्टि की है। मौके पर पुलिस, दमकल और राहत-बचाव टीमें पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
#thenigamnews #madhyapradeshpolice #patakhafactory #maut #bisfot
#🌞 Good Morning🌞