Vishu Pal
2.9K views
24 days ago
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा बड़ी मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं. दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार सुबह असम पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची. सूत्रों के अनुसार, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी पर लगाए गए आरोपों के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस टीम वहां पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, पवन खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं. हाल ही में पवन खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर प्रेस का कॉन्फ्रेंस किया था और कई आरोप लगाए थे. उसी मामले में असम पुलिस दिल्ली पहुंची है. #🚔कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी 🚨