इंटरनेट बंद, कर्फ्यू... 'रॉकेट अटैक' में दो मासूमों की मौत से मणिपुर में भड़की हिंसामणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. यहां रॉकेट से हुए हमले में दो बच्चों की मौत के बाद कई जिलों में फिर से तनाव की स्थिति बन गई है. इस घटना से एक बार फिर राज्य में शांति भंग कर दी है. बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि अफवाहों पर रोक लगाने और हालात सामान्य करने के लिए पांच घाटी जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
#🤯मणिपुर में फिर भड़की हिंसा #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🔊7 अप्रैल के अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स