BSF चौक पर अचानक हुआ धमाकाजालंधर के BSF चौक इलाके में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब BSF मुख्यालय के पास खड़े एक स्कूटर में जोरदार धमाके जैसी आवाज़ के बाद आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके के तुरंत बाद स्कूटर आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#💣बम धमाकों से दहला पंजाब #📢6 मई की अपडेट🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स