**मैसूर में शर्मिंदगी वाली अनोखी पहल बेअसर! शीशों के सामने पेशाब करता शख्स कैमरे में कैद**
कर्नाटक के मैसूर शहर में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में पेशाब रोकने के लिए नगर निगम (MCC) ने अनोखा कदम उठाया। मैसूर सबअर्बन बस स्टैंड के सामने 80 मीटर लंबी दीवार पर 9.5 लाख रुपये की लागत से स्टेनलेस स्टील के रिफ्लेक्टिव मिरर पैनल लगाए गए, जो LED लाइट्स से भी जगमगाते हैं। मकसद था कि लोग अपना चेहरा देखकर शर्म महसूस करें और ऐसी हरकत न करें।
लेकिन इस पहल को लगे महज कुछ दिनों में ही तमाशा हो गया। एक शख्स उसी मिरर वाली दीवार के सामने खड़ा होकर पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह बेफिक्र होकर यह काम कर रहा है। कुछ देर बाद एक स्थानीय व्यक्ति ने उसे देखा और डांटा, यहां तक कि थप्पड़ भी जड़ दिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में गुस्सा और निराशा फैल गई है। कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सिर्फ शीशे लगाने से नागरिक जागरूकता आ जाएगी? मैसूर नगर निगम की यह मुहिम फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है।
#💪🏻WWE Legends 🔥 #🏑स्पोर्ट्स Highlights ⚽️ #⚽️फुटबॉल #😍मेरा पसंदीदा खिलाड़ी #🔥 सुनील छेत्री