पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?
पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और गोलियां दागकर फरार हो गए। अस्पताल में आतंकी आमिर की हालत गंभीर बनी हुई है। आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और उसे हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है। यह हमला एक न्यूज चैनल के बाहर हुआ। हमजा का नाम भारत में कई आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है। हमले के पीछे किसका हाथ है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। - Attack on Lashkar-e-Taiba Mastermind in Pakistan