Rajat jha
628 views
14 days ago
OFSS इंटरमीडिएट एडमिशन 2026: तीसरी चयन सूची जारी होने में देरी, अब 15 जून को होगा प्रकाशन पटना, 11 जून 2026। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से इंटरमीडिएट नामांकन 2026 की तीसरी चयन सूची (Third Selection List) जारी होने में देरी हो गई है। OFSS पोर्टल पर जारी सूचना के अनुसार तकनीकी कारणों से 11 जून 2026 को प्रस्तावित तीसरी चयन सूची प्रकाशित नहीं की जा सकी। समिति ने बताया है कि अब तीसरी चयन सूची 15 जून 2026 को जारी की जाएगी। बोर्ड ने छात्रों एवं अभिभावकों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। तीसरी चयन सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित #🙄फैक्ट्स✍ विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। छात्र अपनी चयन स्थिति OFSS पोर्टल पर लॉगिन कर देख सकेंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को नियमित रूप से OFSS वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।