उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू शर्मा की हत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। उनका शव सहपऊ थाना क्षेत्र के जलेसर रोड पर एक नाले से बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।
मृतक वेद प्रकाश शर्मा ‘लाइट ऑफ इंडिया’ के डिजिटल चैनल एचबीएन न्यूज़ के स्थानीय रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे। इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों और पत्रकार संगठनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
#thenigamnews #video #viralnews # vedprakashsharma #bjp #narendramodi
#🌞 Good Morning🌞