एक नर मच्छर अपनी बीवी से बोला,
“जानू, मैं तुम्हारे लिए शेर का शिकार करूँगा!”
मादा मच्छर बोली,
“अच्छा ठीक है, अब सो जाओ!”
नर मच्छर बोला,
“मैं हाथी को काटकर उसका खून तुम्हारे लिए लाऊँगा!”
मादा मच्छर बोली,
“हाँ जान, अब सो जाओ!”
नर मच्छर फिर बोला,
“मैं तुम्हें मर्सिडीज़ में पेरिस घुमाने ले जाऊँगा!”
मादा मच्छर बोली,
“हूँ... ठीक है, अब सो जाओ!”
नर मच्छर बोला,
“तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं? मैं तुम्हें 100 ग्राम की सोने की चेन दिलाऊँगा!”
मादा मच्छर बोली,
“अरे बेवकूफ, अब सो भी जाओ!”
नर मच्छर बोला,
“जान, मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूँ!”
मादा मच्छर बोली,
“ओ पागल, कितनी बार कहा है कि नेता को काटकर घर मत आया करो!”
#😜 मीम्स अड्डा #😝 पकाऊ पोस्ट्स👻 #😛 व्यंग्य 😛 #😵टाइम पास #😉 और बताओ