Khabari Singh
5.9K views
3 days ago
देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल का महीना काफी सुहावना साबित हो रहा है. हर नए दिन के साथ  मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा. मंगलवार (7 अप्रैल) सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से दिल्लीवासियों को राहत मिली. आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दो सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण भारत के उत्तर-पश्चिम इलाकों का मौसम प्रभावित हो सकता है. अगले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह बने हने की संभावना जताई गई है, इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है.  मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है. #⛈️दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी