Parmod Jain
1.1K views
1 months ago
देशभर में 03 मई को आयोजित नीट यूजी की परीक्षा को रद कर दिया गया था। परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था। नीट यूजी परीक्षा रद होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों को छात्रों का एक ही सवाल था। क्या नीट परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। हालांकि नीट यूजी परीक्षा से संबंधित अब एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले हैं। उन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अब परीक्षा की तैयारी को ओर तेज कर दें। कब होगी परीक्षा एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के तहत नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही एनटीए की ओर से अगले कुछ दिनों में एडमिट कर्ड जारी करने से संबंधित तिथि की भी घोषणा कर दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। #Neet Pepar