धमतरी जिले के बोराई बाजार में पुलिस और व्यापारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बोराई थाना प्रभारी द्वारा एक व्यापारी को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा है। व्यापारी शब्बीर मेमन, जो कोंडागांव का निवासी बताया जा रहा है, मुर्गा खरीदने बोराई बाजार आया था। व्यापारी का आरोप है कि नाका में वाहन नहीं रोकने पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और अवैध वसूली की कोशिश की।
#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #news #viral #update #🌞 Good Morning🌞