मदर टेरेसा : एक विश्लेषण
भाग-1
भारत में गरीबों और बीमारों की सेवा के नाम पर धर्मांतरण कराने वाली ईसाई एजेंट एग्नेस गोंक्सा बोयाजियू उर्फ मदर टेरेसा के नाम के आगे ‘संत’ जोड़ा जा रहा है। पिछले आधी से ज्यादा सदी से भारत और दुनिया भर में मदर टेरेसा का महिमामंडन होता रहा है। जबकि यह बात लगातार सामने आती रही है कि मदर टेरेसा सेवा जरूर करती थीं, लेकिन इसके बदले में वो गरीबों को बहला-फुसलाकर उनको ईसाई बनाया करती थीं। यही वजह थी कि मशहूर लेखक क्रिस्टोफर हिचेंस ने 2003 में ही मदर टेरेसा को ‘फ्रॉड’ की उपाधि दे दी थी। हम आपको 3 लेखों में वे 10 बातें बताते हैं जिन्हें जानकर आपको मदर टेरेसा से नफरत हो जाएगी। पहले 5 कारण है:-
1. नॉर्थ-ईस्ट की ‘आजादी’ चाहती थीं टेरेसा
नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववादी आंदोलनों में मदर टेरेसा की संस्था का बड़ा हाथ माना जाता है। इस इलाके में बरसों से सक्रिय ईसाई संगठनों ने स्थानीय आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करवाया। जिसके कारण यहां बसे तमाम समुदायों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हुई। आरोप तो यहां तक लगते हैं मदर टेरेसा ने यहां के लोगों में यह भावना भरी कि भारतीय सरकार उन पर अत्याचार कर रही है। आदिवासी के तौर पर इन लोगों को आरक्षण मिला करता था, लेकिन ईसाई बनने के बाद आरक्षण बंद हो गया। मदर टेरेसा ने लोगों को बताया कि जीसस के करीब जाने के कारण भारतीय सरकार उनकी दुश्मन बन गई है।
2. जादू-टोने से गरीबों का इलाज करती थीं
मदर टेरेसा कहा करती थीं कि पीड़ा आपको जीसस के करीब लाती है। वो गरीब-बीमार लोगों के इलाज के लिए चमत्कार और दुआओं का सहारा लिया करती थीं। लेकिन जब खुद बीमार होती थीं तो दुनिया के सबसे महंगे अस्पतालों में इलाज कराने चली जाती थीं। 1991 में बीमार पड़ने पर वो अमेरिका के कैलीफोर्निया में इलाज कराने चली गई थीं, जबकि भारत में भी अच्छी मेडिकल सर्विस उपलब्ध थी। मदर टेरेसा के पास दुनिया भर से करोड़ों रुपये का फंड आता था, लेकिन उन्होंने कोलकाता में कभी एक ढंग का अस्पताल तक नहीं बनवाया। जबकि इतने पैसे में कई अस्पताल बनवाए जा सकते थे।
3. बीमारों की सेवा कम, प्रोपोगेंडा ज्यादा
मदर टेरेसा कहा करती थीं कि वो कलकत्ता की सड़कों और गलियों से बीमार पड़े लोगों को उठाकर अपने सेंटर में लाती हैं। जबकि यह बात पूरी तरह झूठ पाई गई थी। मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी में काम कर चुके डॉक्टर अरूप चटर्जी ने अपनी किताब ‘मदर टेरेसा: द फाइनल वरडिक्ट’ में बताया है कि यह दावा गलत था। जब कोई फोन करके बताता था कि फलां जगह कोई बीमार पड़ा है तो ऑफिस से जवाब दिया जाता था कि 102 नंबर पर फोन कर लो।
चटर्जी के मुताबिक संस्था के पास कई एंबुलेंस थीं, लेकिन इनमें ननों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता था। मदर टेरेसा हमेशा दावा करती रहीं कि उनकी संस्था कलकत्ता में रोज हजारों गरीबों को खाना खिलाती है। लेकिन यह बात भी समय के साथ फर्जी साबित हो गई थी। दरअसल संस्था के किचन में एक दिन में सिर्फ 300 लोगों का ही खाना बनता था। इतने के लिए ही राशन भी मंगाया जाता था। यह खाना सिर्फ उन लोगों को मिलता था जिन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया हो।
4. मरने के लिए छोड़ दिए जाते थे बीमार
मदर टेरेसा के सेंटर जीवन से ज्यादा मृत्यु देने की जगह बनकर रह गए थे। मदर टेरेसा ने 100 देशों में 500 से ज्यादा चैरिटी मिशन खोले थे। लेकिन इन सभी में जा चुके कई लोगों ने बताया है कि सारा फोकस इस बात पर रहता था कि वहां पर आने वाले को कैसे ईसाई धर्म स्वीकार करवाया जाए और फिर उसे जीसस के करीब जाने के नाम पर मरने के लिए छोड़ दिया जाए। कई लोगों को तो दवा के नाम पर सिर्फ एस्प्रिन दी जाती थी। जबकि वो सही दवा देने से ठीक हो सकते थे। मशहूर ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ‘लैंसेट’ के संपादक डॉ रॉबिन फॉक्स ने 1991 में एक बार कोलकाता के सभी सेंटरों का दौरा किया था। वहां से लौटकर डॉक्टर फॉक्स ने लिखा था कि इन सेंटरों में साधारण पेनकिलर दवाएं तक नहीं हैं। कई मरीजों की बीमारी ठीक हो सकती है, लेकिन उन्हें एहसास दिलाया जाता है कि वो सिर्फ कुछ दिन के मेहमान हैं, इसके बाद उन्हें जीसस के पास जाना है।
5. बेइमानों और भ्रष्टाचारियों की पसंदीदा
मदर टेरेसा दुनिया भर के भ्रष्ट लोगों की पसंदीदा थीं। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया के कई भ्रष्ट तानाशाह और बेइमान कारोबारी उनको फंड देते थे, क्योंकि ऐसा करने से उनकी इमेज अच्छी होती थी। मदर टेरेसा की फंडिंग करने वालों में कई हथियार कंपनियां और ड्रग्स के कारोबारी भी शामिल थे। इनसे उन्हें बेहिसाब पैसा मिलता था लेकिन वास्तव में उसका बहुत छोटा हिस्सा ही खर्च होता है। बाकी रकम किसके पास जाती था यह कहना मुश्किल है।
#✝प्रसिद्ध चर्च⛪ #✝ ईसा मसीह