IT SAMACHAR NEWS
6.3K views
1 days ago
गौतमबुद्ध नगर से एक गर्व की खबर सामने आई है। इंटरमीडिएट परीक्षा में हिमांशी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में टॉप किया है। सूरजपुर स्थित केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा हिमांशी ने 91% अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि अपने गांव लखनावली का भी नाम रोशन किया है। हिमांशी की इस सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। हिमांशी का सपना है कि वह आगे चलकर प्रोफेसर बने और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे। #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #up