सरकारी लोन का इन्वेस्टमेंट देश के लोगों की आशाएं मानकर कीजिए ! 'रिस्क लेकर देखने मे क्या हर्ज है' कि भावना नहीं बल्कि 'राष्ट्र की तस्वीर और देश वासियों की तकदीर बदलनी है' की दृढ़ संकल्प शक्ति की झलक आनी चाहिए ! लेकिन जब तक जातिवाद को पीछे नहीं छोड़ोगे देश उस गति से आगे नहीं बढेगा जिस गति से कभी अमेरिका, रूस, चीन, जापान और इजराइल बढ़े ! आज भारत दुनिया की सबसे युवा आबादी वाला राष्ट्र है इसलिए इसके विकास की रफ्तार भी युवाओं वाली होनी चाहिए ! लेकिन जाति-वाद और स्टेटस-सिंबल के आडंबर इस रास्ते की सबसे बड़ी बाधाएं है ! गौर से देखिए जो देश आपसे आगे हैं वहां के नागरिक अपने समय को बहुत सोच समझकर खर्च करते हैं उनके प्रत्येक के पास अपना स्पष्ट दृष्टिकोण है ! लेकिन आप हमेशा से कुछ व्यर्थ की चीजों मे उलझे रहकर अपना समय व्यर्थ गंवाते रहे हैं ! अब यह आगे भी आपके अपने लिए लिए निर्णय से ही तय होगा ! यही आपका सबसे बडा इन्वेस्टमेंट होगा और बाकी के इन्वेस्टमेंट्स को घाटे से बचाए रखने की पक्की गारंटी भी ,,,,
#सनातन संस्कार (वसुधैव-कुटुंबकम)