Dewang
576 views
10 hours ago
नाइट पेट्रोलिंग या 'गुंडागर्दी'? कैफे में घुसकर PSI ने तोड़े ग्लास, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड! पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन के एक 'दबंग' PSI साहब को नाइट पेट्रोलिंग के नाम पर गुंडागर्दी करना भारी पड़ गया। वर्दी के नशे में चूर इन साहब ने एक कैफे में घुसकर न सिर्फ कॉफी के ग्लास तोड़ डाले और खाने-पीने का सामान तहस-नहस किया, बल्कि वहां शांति से बैठे ग्राहकों को भी दुत्कार कर भगा दिया। लेकिन साहब भूल गए कि उनकी यह बदतमीजी कैफे के CCTV कैमरे में लाइव रिकॉर्ड हो रही थी! जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला, मामला सीधे पुलिस कमिश्नर की टेबल पर पहुंच गया। जनता और स्टाफ से सरेआम बदसलूकी करने वाले इस अफसर को तुरंत सस्पेंड कर घर बैठा दिया गया है। रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता कहाँ जाए? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं! 👇 #PunePolice #KhakiKiGundagardi #CCTVViral #DeccanPolice #PuneCafecrash #ActionTaken #ViralVideo #PoliceSuspended #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #👩‍🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #🌐 राष्ट्रीय अपडेट