बिहार में सिपाही परीक्षार्थियों पटरियों को बनाया बंधक... भावी सिपाहीयों ने खाकी पर ही बरसाए पत्थर!
पाटलिपुत्र जंक्शन पर आज उस वक्त भारी बवाल मच गया जब ट्रेनों की भारी लेटलतीफ़ी से नाराज हजारों पुलिस कांस्टेबल अभ्यर्थी पटरियों पर उतर आए। परीक्षा छूटने के डर और सिस्टम की लापरवाही से भड़के छात्रों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने न सिर्फ ट्रेनों के पहिए थाम दिए, बल्कि उग्र होकर ट्रेनों में जमकर तोड़-फोड़ और भारी पथराव भी किया। देखते ही देखते पूरा स्टेशन किसी युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। इस हिंसक झड़प में रेल आईजी (IG) समेत 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हुए हैं। क्या सिस्टम की इस सुस्ती का खामियाजा हमेशा छात्रों को ही भुगतना पड़ेगा?
#BiharNews #PatliputraJunction #StudentProtest #BreakingNews #RailRoko #BiharPoliceExam #UnemploymentCrisis
#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP